अस्थावां, नालन्दा R.K.S.B.C+ टू उच्च विद्यालय में नौवीं की वार्षिक परीक्षा
R.K.S.B.C+2 HIGH SCHOOL ASTHAWAN NALANDA Mon, 27 Mar 2017 by :-MD HAMZA ASTHANWI अस्थावां, नालन्दा R.K.S.B.C+ टू उच्च विद्यालय में नौवीं की वार्षिक परीक्षा संपन्न हो गई। विद्यालय में 192 छात्राओं समेत 376 विद्यार्थी ने परीक्षा दिया। परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त संपन्न हुई। इस संबंध में विद्यालय के प्रधान श्री महेन्द्र कुमार ने बताया कि कदाचार की आदत यदि विद्यालय स्तर की परीक्षा से ही छुड़वा दी जाए तो विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। जिससे वे आगे चलकर आदर्श नागरिक बन समाज में रचनात्मक योगदान कर सकें। उन्होंने दावा किया कि सभी विषयों की परीक्षा कदाचार मुक्त हुई है और विद्यार्थियों ने भी विद्यालय प्रशासन को इसमें सहयोग किया है। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में पारदर्शिता बरतने का निर्देश सहायक शिक्षकों को दिया गया है। हर हाल में विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति रुचि जगाने के प्रयास किए जाते रहे हैं। मो०हमज़ा अस्थान्वी +919507698207

Masaalha
ReplyDeleteMubarak ho
ReplyDeleteMubarak ho bro
ReplyDelete