अब अच्छे चाचा नहीं रहे नीतीश कुमार : तेजस्वी
पटना: राजद की रैली में पार्टी नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के बीजेपी के साथ हाथ मिलाने के फैसले पर तंज कसते हुए सवालिया लहजे में पूछा कि अब नीतीश की अंतरात्मा कहां गई? दरअसल वह नीतीश कुमार के 2013 में बीजेपी का साथ छोड़ने और अब फिर से हाथ मिलाने के फैसले पर निशाना साध रहे थे. नीतीश कुमार ने हाल में महागठबंधन का साथ छोड़कर बीजेपी के साथ दोबारा नाता जोड़ा है. इस बीच लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की 'बीजेपी भगाओ-देश बचाओ' रैली में शिरकत करने के लिए सपा नेता अखिलेश यादव, जदयू के बागी नेता शरद यादव, टीएमसी नेता ममता बनर्जी समेत कई विपक्षी दलों के नेता पहुंचे हैं. तेजस्वी बोले- जदयू शरद चाचा का है: रैली में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि नीतीश हमारे चाचा थे और रहेंगे परंतु वे अच्छा 'चाचा' नहीं हैं. उन्होंने नीतीश के जनता दल (युनाइटेड) को नकली जद (यू) बताते हुए कहा कि असली जद (यू) शरद चाचा का है. तेजस्वी ने आगे कहा, 'नीतीश जी हमारा साथ छोड़कर भले ही चले गए, लेकिन महागठबंधन टूटा नहीं है. असली जद (यू) के ...