असथावाँ : (हमज़ा अस्थानवी) स्थावां पंचायत में हर घर शौचालय निर्माण का कार्य तेजी पर है। मुखिया लाडली सिन्हा पंचायत के हर गांव में घूमकर शौचालय निर्माण के लिए लोगों को उत्प्रेरित कर रही हैं। महिलाओं को खुले मे शौच से होने वाले नुकसान से अवगत करा लोगो को शौचालय निर्माण कराने के लिए प्रेरित करने का बीड़ा भी उठा रखा है। मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल जल योजना का कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है। वार्ड 9 व 14 में बोरिंग हो चुका है। पाइप बिछाने का कार्य चल रहा है। मुखिया श्रीमती सिन्हा ने बताया की अस्थावां पंचायत में 900 शौचालय निर्माण का लक्ष्य है। इसमें से सात सौ शौचालय निर्माण का पूरा हो चुका है। अस्थावां मे कुल 20 वार्ड है । वार्ड नम्बर 1,11,14,17,18 व पांच ओडीएफ घोषित हो चुके हैं। बाकी बचे 3,9,13,15 व 20 सहित अन्य वार्ड मे शौचालय निर्माण कार्य चरम पर है।
Mob no 9507698207


Comments
Post a Comment