नालंदा में महिला की काटी चोटी, गांव मे दहशत
Updated: 8 अगस्त, 2017
अस्थावां (नालंदा) अस्थावां थाना क्षेत्र के तरवन्नी
गांव में एक महिला की चोटी काट ली गयी।
सोमवार की रात हुई इस घटना के बाद पूरे गांव में
दहशत का माहौल है। लोग महिला को झाड़फूंक
कराने के लिए दूसरे गांव ले गये हैं। ग्रामीणों ने
बताया कि गांव निवासी पदारथ पासवान की
पत्नी कैला देवी रात करीब आठ बजे खाना खाने के
बाद घर के बगल में बनी झोपड़ी में सोने चली गयी
थी। पति घर में ही था। रात करीब साढ़े नौ बजे जब
महिला की नींद खुली तो उसकी चोटी (बाल) कटी
हुई थी। घटना की जानकारी उसने सबसे पहले पति
को दी और फिर यह खबर जंगल में आग की तरह पूरे
गांव में फैल गयी। देखते ही देखते महिला के घर के
पास पूरा गांव जुट गया। महिला को ले गये झाड़फूंक
कराने:- रात में ही महिला को लेकर परिजन व गांव
के लोग पास के बेलछी गांव झाड़फूंक कराने चले गये।
ग्रामीणों ने पंचायत के मुखिया उपेन्द्र कुमार को
भी पूरी घटना की जानकारी दी है। मंगलवार की
सुबह तक ग्रामीण महिला की झाड़फंूक कराने में जुटे
थे। किसने ने काटी चोटी, होती रही चर्चा:-
चोटी काटने की घटना के बाद तरवन्नी गांव के
लोग अजीब सी दहशत में हैं। किसी को कुछ भी समझ
में नहीं आ रहा है कि आखिर किसने महिला की चोटी
काट दी। गांव के हर किसी की जुबां पर यही एक
सवाल है। खासकर महिलाएं इस घटना से काफी
डरी-सहमी हैं। तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही
हैं। उधर, अस्थावां थाना के थानाध्यक्ष राजीव
रंजन राय ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी
नहीं मिली है। वैसे वे खुद गांव जाकर पूरे मामले की
जांच करेंगे।
#मो०हमज़ा-अस्थान्वी#रिपोर

Comments
Post a Comment