बिहार शरीफ में सांप्रदायिक तनाव,


Written BY:- M.H.#Asthanwi
Updated: 16July , 2017



जुलूस निकालने पर विवाद
पत्थरबाजी में कुछ पुलिसवाले और आम लोग जख्मी हुए हैं
बिहार में नालंदा जिले के मुख्यालय बिहार शरीफ में
सांप्रदायिक तनाव की खबर है. जानकारी के मुताबिक
पुलिस और एक समुदाय के बीच झड़प में कुछ पुलिसवाले
जख्मी भी हुए हैं.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक बिहार शरीफ में एक
समुदाय की अगुआई में जुलूस निकाला जा रहा था.जब
जुलूस बिहार शरीफ के सोगरा कॉलेज के नजदीक पहुंचा
तो उसमें शामिल युवकों की पुलिस से झड़प हो गई,
जिसके बाद मामला तनावपूर्ण हो गया. पुलिस पर
पत्थर चलाए गए. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आंसू गैस
के गोले छोड़े.
पत्थरबाजी में कुछ पुलिसवाले और आम लोग जख्मी हुए हैं.
मौके पर पुलिस के सीनियर अधिकारी कैंप कर रहे हैं.
मामला इसलिए ज्यादा संवेदनशील हो जाता है
क्योंकि एक दिन पहले ही इलाके में बजरंग दल के
कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली थी. बाबा मणिराम
लंगोट शोभायात्रा निकालने के दौरान बजरंग दल के
कार्यकर्ताओं ने तलवार और लाठियों का प्रदर्शन
किया था. सोमवार को निकाला गया जुलूस बजरंग दल
की शोभायात्रा का जवाब माना जा रहा था. इस
वजह से स्थिति तनावपूर्ण हुई.
हालांकि बजरंग दल की शोभायात्रा के खिलाफ
अठारह नामजद और तीन हजार लोगों के खिलाफ थाने
में एफआइआर दर्ज कराई गई है. अनुमति से अधिक संख्या
और तलवार व लाठी के साथ बजरंग दल की
शोभायात्रा निकाले जाने पर कार्रवाई की गयी.

https://www.facebook.com/asthawannews/

Comments

Popular posts from this blog

अस्थावां, नालन्दा R.K.S.B.C+ टू उच्च विद्यालय में नौवीं की वार्षिक परीक्षा

🕋हज़रत मखदुमें जहाँ शेख शरफुद्दीन अहमद यहया मनेरी🌙