गेंहु की फसल में लगी आग, हजारों की क्षति


गेंहु की फसल में लगी आग, हजारों कीक्षति

Wed, 19 Apr 2017
नालंदा। चंडी थाना क्षेत्र के महकार विगहा गांव में
सोमवार की देर रात ढाई बिगहा खेत में लगी गेहूं के
खड़ी फसल में आग लग गई। जिसके कारण गेहूं की फसल
जलकर राख हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे
ग्रामीणों के अथक प्रयास से एक बिगहा में लगी गेहूं की
फसल को काफी मशक्कत के बाद बचा लिया गया।

पीड़ित मणिकांत प्रसाद ने बताया कि ढाई बिगहा में

गेहूं लगाये थे। जो पककर तैयार हो चुका था। सोमवार
की देर रात गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। आग कैसे
लगी इसका पता अभी तक नहीं चला है। उसके बाद आग
लगने की खबर जैसे ही गांव वालों की लगी वैसे ही लोग
मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने में जुट गए। और
ग्रामीणों के अथक प्रयास से एक बिगहा गेहूं को बचा
लिया गया। घटना की सूचना चंडी थाना व
अंचलाधिकारी को दे दी गई है।md hamza asthanwi

Comments

Popular posts from this blog

अस्थावां, नालन्दा R.K.S.B.C+ टू उच्च विद्यालय में नौवीं की वार्षिक परीक्षा

🕋हज़रत मखदुमें जहाँ शेख शरफुद्दीन अहमद यहया मनेरी🌙