अस्थावां चिस्तीपूर गांव में मारपीट,सात भेजे गये जेल


Written BY:- M.D.Asthanwi
UpdatedDate: 30May 2017 
अस्थावां (नालंदा) थाना क्षेत्र के चिस्तीपूर गांव में
आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई।
इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज
कराई गई। जिसमें एक पक्ष से दो और दूसरे से पांच लोगों
को हिरासत में लेकर बिहारशरीफ मंडल कारा भेज
दिया गया है। दर्ज मामले में खुलासा किया गया है कि
शंकर ¨बद और कारू चौधरी में हमेशा विवाद को लेकर
मारपीट हो जाता है पर हर बार पंचायत की समझौता
से मामला दबा दिया जाता था पर गत दिनों भूमी
विवाद को लेकर दोनो पक्ष भिड़ गए। जिसमें चार लोग
चोटिल हो गए। अस्थावां थानाध्यक्ष राजीव रंजन
राय ने बताया कि दोनो पक्ष से दो लोग होमगार्ड के
जवान हैं जो पुलिस पावर का धौंस दिखा हमेशा
मारपीट किया करते थे। इस मामले में सात लोग को
हिरासत में लेकर बिहारशरीफ जेल भेज दिया गया है।https://www.facebook.com/asthawannews/?pnref=story

Comments

Popular posts from this blog

अस्थावां, नालन्दा R.K.S.B.C+ टू उच्च विद्यालय में नौवीं की वार्षिक परीक्षा

🕋हज़रत मखदुमें जहाँ शेख शरफुद्दीन अहमद यहया मनेरी🌙