सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

   







Friday 7 April 2017
by :- M.HAMZA ASTHANWI
अस्थावां, नालन्दा :अस्थावां थाना अंतर्गत धोबी बिगहा गांव के समीप
आज गुरूवार, 6 अप्रैल 2017 एक निजी बस की चपेट में आ जाने से एक
मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों की मौत हो गयी।
अस्थावां थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि
मृतकों में करीब 20 और 35 व्यक्ति और एक 12 वर्षीय
किशोर शामिल हैं जिनकी फिलहाल पहचान नहीं हो
पायी है।
उन्होंने बताया कि इस हादसे में 35 वर्षीय व्यक्ति और
किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी और 20
वर्षीय युवक ने अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में दम
तोड़ दिया।
बरबिगहा से जिला मुख्यालय बिहारशरीफ की ओर आ
रही उक्त बस का चालक हादसे के बाद अपने वाहन के
साथ फरार हो गया।
मो० हमज़ा अस्थान्वी
whatsapp No
+919507698207



LIKE KARE

Comments

Popular posts from this blog

अस्थावां, नालन्दा R.K.S.B.C+ टू उच्च विद्यालय में नौवीं की वार्षिक परीक्षा

🕋हज़रत मखदुमें जहाँ शेख शरफुद्दीन अहमद यहया मनेरी🌙